Search

Wednesday, 1 February 2023

8 21 February, 2023By Business NewsTechnical View: बजट डे पर निफ्टी ने बनाया हाईवेव कैंडल, 2 फरवरी को इंडेक्सेस में कौन से लेवल्स होंगेअहम - Technical View Nifty made a highwave candle on Budget Day which levelswill be crucial in the indices on February 2

8 21 February, 2023
By Business News
Technical View: बजट डे पर निफ्टी ने बनाया हाई
वेव कैंडल, 2 फरवरी को इंडेक्सेस में कौन से लेवल्स होंगे
अहम - Technical View Nifty made a high
wave candle on Budget Day which levels
will be crucial in the indices on February 2


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister
Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट
(Budget 2023-24) आज 1 फरवरी को पेश किया। इसके
बाद निफ्टी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी में
आखिरी घंटों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली।
इसकी वजह से इसने दिन भर की अपनी अधिकांश बढ़त को
गंवा दिया। निफ्टी 45.90 अंक नीचे गिरकर 17616.30 के
स्तर पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 158.18 अंक चढ़कर
59708.08 के स्तर पर बंद हुआ। बजट में अनुमान से अधिक
10 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल इनवेस्टमेंट आउटले घोषित
किया गया। इसके साथ ही व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव
से बाजार खुश होता दिखा था। इससे डिमांड को बढ़ावा मिलने
की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अडानी समूह (Adani
Group) के शेयरों में तेज बिकवाली ने बाजार के रुझानों पर
असर डाला।


हालांकि इंडेक्स ने लगातार चौथे दिन अपने 200 डे
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (डीईएमए) का बचाव किया। ये
लेवल आने वाले सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल हो सकता है।
लवल आन वाल सत्रा में अहम सपाट लवल हा सकता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि
17,700-18,000 का स्तर
अगला रेजिस्टेंस जोन हो सकता है।


2 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल


संबंधित खबरें


LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक
डे ने कहा, "मंदड़िये आज लगातार शीर्ष पर बने रहे। सत्र के
दूसरे भाग में इंडेक्स में बिकवाली का दबाव देखा गया। इंडेक्स
17,700-17,750 पर तत्काल रेजिस्टेंस के साथ उछाल पर
बिकवाली के मोड (sell-on-rise mode) में बना हुआ है।”
उन्होंने कहा कि तत्काल डाउनसाइड सपोर्ट स्तर 17,400 के
लेवल पर है। ये लेवल ब्रेक होने से निफ्टी में बिकवाली देखने
को मिल सकती है। जिससे इंडेक्स 17,200-17,000 की ओर
लुढ़क सकता है।


Budget Picks: बजट के बाद अगले कुछ दिनों में
दिग्गजों के सुझाये इन स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई


बैंक निफ्टी बजट 2023 के अवसर पर पूरे दिन के दौरान
अत्यधिक वोलैटाइल रहा। ये 2,500 अंकों के दायरे में उतार-
चढ़ाव देखने को मिला। बाजार के आखिर में यह 142 अंक
गिरकर 40,513 पर बंद हुआ। इसने हाई वेव पैटर्न के समान
लॉन्ग अपर और लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट्स पर एक
बेयरिश कैंडल बनाया।


2 फरवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल


LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा "डेली चार्ट पर
इंडेक्स 50 ईएमए (42,081) से नीचे बना हुआ है। जब तक
यह 41,150 से नीचे टिका रहता है। तब तक इसके सेंटीमेंट्स
कमजोर रहने की आशंका है। इंडेक्स में नीचे की तरफ
39,500-38,800 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं ऊपर की
तरफ बैंक निफ्टी में 41,150 पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।"



(डिस्क्लेमर: Online Gautam LPM पर दिए जाने वाले
विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी
विचार और राय होते हैं। Onlinegautamlpm यूजर्स को सलाह
देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड
एक्सपर्ट से सलाह लें । )

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...