Daily Voice : बाजार इस साल की दूसरी छमाही में
लगा सकता है नया हाई- Daily Voice - Market
may hit new high in second half of this
year-Vikas Gupta of OmniScience Capital
आम चुनाव के एक साल पहले भारत में महंगाई और ब्याज दर
दोनों अपने पीक पर पहुंच चुकी है। अब इनमें ज्यादा बढ़त की
उम्मीद नहीं है। सरकार द्वारा किए गए प्रयासों ने धरातल पर
अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 2024 में अमेरिका में
भी चुनाव होने वाले हैं। अब वहां भी मंदी का दबाव कम हो रहा
है। उम्मीद है कि साल 2023 में अमेरिका की जीडीपी
पॉजिटिव रहेगी। साथ ही भारत की जीडीपी 7 फीसदी से
ज्यादा रहेगी। इसके अलावा अमेरिका में अर्निंग सीजन भी
मजबूत रहने की संभावना है।
2023 की दूसरी छमाही में बाजार में नया हाई मुमकिन
तमाम पॉजिटिव फैक्टर्स की वजह से बाजार का सेंटीमेंट
पॉजिटिव होगा। जिसके चलते 2023 की दूसरी छमाही में
भारतीय बाजार एक बार फिर से नया हाई लगाता नजर सकता
है। ये बातें ओमनीसाइंस कैपिटल (OmniScience
Capital) के सीईओ विकास वी गुप्ता ने मनीकंट्रोल के साथ
हुई बातचीत में कही हैं।
संबंधित खबरें
आगे महंगाई बढ़ने की संभावना नहीं
महंगाई की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि
जनवरी में सीपीआई आंकड़ों के हाई लेवल पर रहने के
बावजूद इस बात की संभावना नहीं है कि आगे भी महंगाई में
बढ़त देखने के मिलेगी। भारत में जुलाई से ही महंगाई में
गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि यूएस फेड अमेरिका में
महंगाई पर काबू के लिए ब्याज दरों में बढ़त बनाए रखेगा।
FMCG सेक्टर की मुश्किल और बढ़ा सकता है E
Nio. ग्रामीण बाजार की रिकवरी को लग सकता है झटका
मानसून रूरल रिकवरी में होगी अहम भूमिका
क्या आपको लगता है कि मानसून रूरल रिकवरी में अहम
भूमिका निभाएगा? इस सवाल का जवाब देते हुए गुप्ता ने कहा
कि रूरल रिकवरी में मानसून की अहम भूमिका रहेगी।
हालांकि चुनावी साल में रूरल रिकवरी को वैसे भी सरकारी
नीतियों से सपोर्ट मिलता है। सरकार की अमृतकाल योजना,
सप्तऋषि पर आधारित है। जिसके तहत देश के समग्र विकास
पर निवेश करने की योजना है। इससे रूरल इकोनॉमी को भी
फायदा होगा।
गौतम यादव Online Gautam LPM
No comments:
Post a Comment