Adani Enterprises FPO : अडानी के एफपीओ को
निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स, दूसरे दिन अब तक सिर्फ
3% सब्सक्राइब हुआ इश्यू- Adani Enterprises
FPO day 2 Subscription status on of the
follow on public offer
Adani Enterprises FPO : अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप
कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के
फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को लेकर निवेशकों का
रिस्पॉन्स ठंडा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
(Hindenburg) जारी होने के बाद एक तरफ जहां अडानी
के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली, वहीं इसके FPO
को लेकर भी निवेशक सुस्ती दिखा रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज
के FPO को दूसरे दिन अब तक 2 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही
मिल पाया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ऑफर हुए
4,55,06,791 इक्विटी शेयरों के मुकाबले
ग्रुप
केवल 13,98, 516 इक्विटी शेयरों की ही बोली लगाई गई है।
FPO के पहले दिन यानी शुक्रवार को इसे केवल 1 फीसदी
सब्सक्रिप्शन ही मिल सका था।
अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0
संबंधित खबरें
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 4 फीसदी
रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 4 फीसदी
एंप्लॉयई रिजर्ड- 13 फीसदी
(सोर्स : BSE, 30 Jan 2023 | 05:00:00 PM)
Adani Enterprises FPO के बारे में
कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक अडानी
एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ 27-31
जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इस
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 3112-3276 रुपये है। हालांकि
खुदरा निवेशकों को 64 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। खुदरा
निवेशक चार शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। माना जा रहा
है कि यूएई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) और अन्य
सोवरेन हेल्थ फंड्स और वित्तीय संस्थान जैसे अडानी ग्रुप के
स्ट्रैटजिक इक्विटी पार्टनर्स इस इश्यू के तहत भारी खरीदारी
कर सकते हैं। इस इश्यू के लिए आईसीआईसीआई
सिक्योरिटीज, जेफरीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एक्सिस
कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल,
आईआईएफएल सिक्योरिटीज, मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल और
एलारा कैपिटल लीड मैनेजर्स हैं।
जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी
20 हजार करोड़ रुपये के इश्यू के तहत जुटाए गए 10869
करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के सब्सिडियरीज की ग्रीन
हाइड्रोजन इकोसिस्टम, मौजूदा एयरपोर्ट फैसिलिटीज में कुछ
सुधार कार्यों और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रोजेक्ट की
फंडिंग में किया जाएगा। 4165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल
कंपनी और इसकी तीन इकाइयों अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स,
अडानी रोड ट्रांसपोर्ट और मुंदड़ा सोलर के कर्ज चुकाए जाएंगे।
सितंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अडानी
एंटरप्राइजेज पर 40023.50 करोड़ रुपये का कर्ज है।
गौतम यादव Online Gautam LPM
No comments:
Post a Comment