Search

Tuesday, 31 January 2023

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Cipla के ऑफिसों में लीतलाशी, कथित टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला -Income Tax Department has carried out asurvey action against Cipla details

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने Cipla के ऑफिसों में ली
तलाशी, कथित टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला -
Income Tax Department has carried out a
survey action against Cipla details

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार 31 जनवरी को फार्मा
कंपनी सिप्ला (Cipla) के ऑफिसों की तलाशी ली। न्यूज
एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह
जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी से
जुड़े एक मामले में की गई। आयकर विभाग ने कपनी के बैलेंस
शीट से जुड़ी जानकारियों और अन्य व्यावसायिक दस्तावेजों
की जांच के लिए यह औचक तलाशी ली। खबर लिखे जाने
तक कंपनी की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
थी।

तलाशी या सर्वे के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंटल की टीम
सिर्फ कंपनी के व्यावसायिक परिसरों की तलाशी करता है। इस
दौरान कंपनी के प्रमोटरों या डायरेक्टरों के घरों और बाकी
जगहों पर छापा नहीं मारा जाता है।
Cipla ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को बताया था कि
दिसंबर तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार
पर 10 फीसदी बढ़कर 801 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले
वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 728.6 करोड़
रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6
फीसदी बढ़कर 5,810 करोड़ रुपये रहा था, जो पिछले वित्त
वर्ष की इसी अवधि में 5,478.8 करोड़ रुपये था। साल दर
साल आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA
सालाना आधार पर 14.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,407.4
करोड़ रुपए पर आ गया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि
में 1,231 करोड़ रुपए रहा था।

इस बीच सिप्ला के शेयर आज बीएसई पर 1.72% फीसदी
गिरकर 1,017 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में
सिप्ला के शेयरों का भाव 5.04 फीसदी गिरा है। हालांकि
पिछले एक साल में इसमें करीब 7.60% फीसदी की तेजी
आई है।


गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...