Budget 2023: बजट वाले हफ्ते में भारी उठापटक की
उम्मीद, शॉर्ट टर्म में ये 10 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई -
Budget 2023-Top 10 ideas to trade in Feb
series-bears get hold of Dalal Street
Budget 2023: पिछले 1 महीने लंबे कंसोलीडेशन रेंज को
तोड़ने के साथ ही यूनियन बजट के पहले बाजार की लगाम
मंदड़ियों के हाथों में आ गई है। 27 जनवरी के फरवरी सीरीज
की शुरुआत काफी खराब रेही। पिछले हफ्ते बाजार 2 फीसदी
से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ है। निफ्टी 27 जनवरी को
पिछले 4 महीनों से ज्याद के निचले स्तरों पर बंद हुआ। निफ्टी
पिछले शुक्रवार को 17800 के मजबूत सपोर्ट को तोड़ कर
17604 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते निफ्टी 23 दिसंबर
को खत्म हुए हफ्ते के बाद की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के
साथ बंद हुआ था।
9, 20 और 21 वीक के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज को तोड़ने के
बाद अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 17400 पर स्थित 50
WEMA (weekly exponential moving average)
पर दिख रहा है। बाजार जानकारों की राय है यूनियन बजट
वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल
सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 50 WEMA को होल्ड करने में
सफल रहता है तो फिर इस बात की काफी संभावना है कि
निफ्टी आने वाले दिनों में 17800-18200 और उसके बाद
18500 के स्तर पर जाता दिखे ।
Angel One के समीत चव्हाण की कहना है कि आशावादी
नजरिए से देखें तो बाजार का बजट से पहला हल्का होना एक
अच्छा संकेत है। अगर बजट में पॉजिटिव ऐलान होते हैं तो फिर
इसमें तेज बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, अगर बजट से कोई
निराशा होती है तो बाजार में और गिरावट आएगी। उन्होंने आगे
कहा कि आरएसआई में दिख रहा पॉजिटिव डाइवर्जेंस बाजार
में निचले स्तरों से रिकवरी आने की ओर संकेत कर रहा है।
समीत चव्हाण का मनना है कि निफ्टी के लिए 17700 -
17800 पर बाधा दिख रही है। अगर बाजार को अपना खोया
आत्मविश्वास और खोई ताकत फिर हासिल करनी है तो उसको
क्लोजिंग बेसिस पर 18000 का स्तर पार करना होगा। ट्रेडर
को सलाह होगी कि वे इस सब बातों को ध्यान में रखते हुए
बजट के पहले अपनी पोजीशन हल्की रखें।
बाजार दिग्गजों के सुझाए 10 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3
हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स
Reliance Industries:LTP: Rs 2337 | रिलायंस
इंडस्ट्रीज में 2150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2700 रुपए
के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 15
फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Titan Company: LTP: Rs 2331 | टाइटन कंपनी में
2150 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2600 रुपए के लक्ष्य के
लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न
मिल सकता है।
HDFC Bank:LTP: Rs 1616 | एचडीएफसी बैंक में
1500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1750 रुपए के लक्ष्य के
लिए खरीदारी करें शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न
मिल सकता है।
ITC:LTP: Rs 346 | आईटीसी में 334 रुपए के स्टॉपलॉस
के साथ, 367 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में
इस स्टॉक में 6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Maruti Suzuki:LTP: Rs 8737 | मारुति सुजुकी में
8420 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 8970 रुपए के लक्ष्य के
लिए खरीदारी में 3 फीसदी रिटर्न
मिल सकता है।
KEI Industries: L
1465 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1780 रुपए के लक्ष्य के
लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न
मिल सकता है।
Supreme Industries: LTP: Rs 2539 | सुप्रीम
इंडस्ट्रीज में 2330 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2900 रुपए
के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 14
फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Tata Motors: LTP: Rs 445.60 | टाटा मोटर्स में 390
रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 560 रुपए के लक्ष्य के लिए
खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 26 फीसदी रिटर्न मिल
सकता है।
आनंद राठी के जिगर एस पटेल की शॉर्ट टर्म पिक्स
Emami:LTP: Rs 439 | इमामी में 409 रुपए के स्टॉपलॉस
के साथ, 480 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में
इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
PVR:LTP: Rs 1740 | पीवीआर में 1649 रुपए के
स्टॉपलॉस के साथ, 1825 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी
करें। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:
Post a Comment