Search

Monday, 30 January 2023

Heranba Industries के शेयरों में 20% की बड़ी गिरावट, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टूटा शेयर- - Heranba Industries share price tanks 20 percent hits record low on weak Q3 results


Heranba Industries के शेयरों में 20% की बड़ी

गिरावट, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टूटा शेयर-

-

Heranba Industries share price tanks 20

percent hits record low on weak Q3

results

Heranba Industries Share Price: कमजोर तिमाही

नतीजों के बाद एग्रोकेमिकल कंपनी हेरानबा इंडस्ट्रीज के शेयर

आज 372.95 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए।

आज सोमवार को इस स्टॉक में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट

देखने को मिली है। दरअसल, FY23 की दिसंबर तिमाही में

कंपनी के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) में 73 फीसदी की

गिरावट आई है। कंपनी को तीसरी तिमाही में 14.39 करोड़

का मुनाफा हुआ है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि

में यह आंकड़ा 53.49 करोड़ रुपये था। वहीं, पिछली तिमाही

में कंपनी को 47.68 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

हुआ था।



रिकॉर्ड हाई लेवल से 61 फीसदी टूटा शेयर

इसके पहले कंपनी का पिछला लो लेवल 27 जनवरी 2023

को 462.30 रुपये प्रति शेयर था, जिससे आज यह काफी नीचे

चला गया। आज की गिरावट के साथ यह स्टॉक अब अपने

रिकॉर्ड हाई लेवल (945 रुपये प्रति शेयर) से 61 फीसदी टूट

चुका है। स्टॉक ने इस लेवल को 5 मार्च 2021 को टच किया

था। बता दें कि इस कंपनी का आईपीओ फरवरी 2021 में

आया था और इसकी लिस्टिंग मार्च 2021 में हुई थी। इसका

इश्यू प्राइस 627 रुपये प्रति शेयर था।

संबंधित खबरें



कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

Q3FY23 में कंपनी का राजस्व 29 प्रतिशत घटकर 280

करोड़ रुपये रह गया। अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स,

डेप्रिसिएशन और ebitda में सालाना आधार पर 65 फीसदी

की गिरावट आई है और यह 26.4 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं,

इसका मार्जिन Q3FY22 में 19.06 प्रतिशत से 965 बेसिस

प्वाइंट घटकर 9.41 प्रतिशत हो गया।

स्टॉक में लगातार आई है गिरावट

हेरानबा इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिली

है। पिछले एक महीने में इसमें 25 फीसदी से ज्यादा की

गिरावट आई है। जबकि पिछले 6 महीने में यह 35 फीसदी टूट

चुका है। पिछले एक साल की बात करें तो इस स्टॉक में

निवेशकों को 48 फीसदी का नुकसान हुआ।


गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...