Search

Tuesday, 31 January 2023

31 January, 2023 By Business News GAIL India : कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद शेयरों में तेजी, ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस- GAIL India share price Brokerages keep faith in GAIL despite disappointing Q3 results

 31 January, 2023 By Business News

GAIL India : कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद

शेयरों में तेजी, ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस-

GAIL India share price Brokerages keep

faith in GAIL despite disappointing Q3

results


GAIL India Share Price : कमजोर तिमाही नतीजों के

बावजूद ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी गेल इंडिया (GAIL

INDIA) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। इसके शेयरों

में आज इंट्राडे में लगभग 3 फीसदी की रैली आई, हालांकि इस

समय यह स्टॉक 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 95.65 रुपये

प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, ब्रोकरेज फर्मों

ने इस स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई है। जिसके चलते इसके

शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। मोतीलाल ओसवाल

फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि स्टॉक अपने एक साल के

लॉन्ग-टर्म P/E (प्राइस टू अर्निंग) एवरेज से लगभग 27

फीसदी के डिस्काउंट पर है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को

115 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Buy रेटिंग दी है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

मोतीलाल ओसवाल ने कहा, 'ज्यादातर पाइपलाइन अब टैरिफ

रिवीजन के लिए हैं, जो स्टॉक के लिए एक बड़ा ट्रिगर हो

सकता है।' मैनेजमेंट को ओवरऑल टैरिफ में लगभग 10 रुपये

प्रति mmBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) के लाभ

की उम्मीद है। हालांकि, FY23 की तीसरी तिमाही में खराब

प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने अपने

FY24-25 नंबरों को अभी के लिए अपरिवर्तित रखते हुए

अपने FY23 EPS (प्रति शेयर आय) अनुमान में 13 प्रतिशत

की कटौती की है। बता दें कि पिछले 3 महीने में इस शेयर में 6

फीसदी की बढ़त आई है, जबकि पिछले एक साल में यह

मुश्किल से एक फीसदी बढ़ा है। पिछले तीन सालों में इस शेयर

ने 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।


संबंधित खबरें


कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में गेल इंडिया के

स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 92 फीसदी की

गिरावट आई और यह 245 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त

वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3287 करोड़

रुपये था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी को 1537 करोड़

रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, कंपनी की आय तीसरी

तिमाही में सालाना आधार पर 37.2 फीसदी बढ़कर 35380

करोड़ रुपये रही। दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर कंपनी

का EBITDA 1764 करोड़ रुपये से घटकर 264 करोड़ रुपये

रहा। इस अवधि में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना

आधार पर 4.58 फीसदी से घटकर 0.8 फीसदी रहा है।



गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...