Surya Roshni: शानदार नतीजों के बाद दमदार रैली,
6 महीने में 66 फीसदी रिटर्न दे चुका है शेयर - Surya
Roshni share price extends rally on strong
Q3 earnings stock surges 30 percent in
Jan
Surya Roshni
के शेयरों में आज 6 फीसदी से ज्यादा की
दमदार रैली देखने को मिली है और यह 641.20 रुपये प्रति
शेयर के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज यह स्टॉक एक
समय पर 649 रुपये के लेवल पर पहुंच गया, जो कि इसका
52 - वीक हाई है। जनवरी महीने में यह शेयर 30 फीसदी रिटर्न
दे चुका है। दरअसल, कंपनी के FY23 के दिसंबर तिमाही के
नतीजे शानदार रहे हैं और कंपनी ने मजबूत आय दर्ज की है।
बता दें कि Surya Roshni ERW पाइपों की सबसे बड़ी
निर्यातक है, ERW GI पाइपों की सबसे बड़ी उत्पादक है, और
भारत की सबसे बड़ी लाइटिंग कंपनियों में से एक है।
क्या है कंपनी का प्लान
कैसे रहे तिमाही नतीजे Q3FY23 में कंपनी के नतीजे शानदार रहे।
कंपनी का
कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट डबल से अधिक बढ़कर 90 करोड़
रुपये हो गया है। कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस शानदार रहा
है। कंपनी ने Q3FY22 में 40 करोड़ रुपये का प्रॉफिट ऑफ्टर
टैक्स (PAT) पोस्ट किया था। रेवेन्यू पिछले वर्ष की तिमाही में
2,030 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,021 करोड़ रुपये पर फ्लैट
रहा। अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और Ebitda
सालाना आधार पर 65 फीसदी उछलकर 164 करोड़ रुपये पर
पहुंच गया है।
6 महीने में 66 फीसदी रिटर्न
इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ समय में शानदार
रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इसमें लगभग 25 फीसदी
की तेजी आ चुकी है। जबकि पिछले 6 महीने में इसके
निवेशकों को 66 फीसदी रिटर्न मिला है।

No comments:
Post a Comment