Search

Monday, 30 January 2023

Stocks on Brokerage Radar: पीएनबी, एसआरएफ, लॉरस लैब्स, फ्यूजन माइक्रो पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव- Stocks on Brokerage Radar PNB SRF LAURUS LABS FUSION MIRCO are brokerages top calls

 Stocks on Brokerage Radar: पीएनबी,

एसआरएफ, लॉरस लैब्स, फ्यूजन माइक्रो पर ब्रोकरेज ने

लगाया दांव- Stocks on Brokerage Radar PNB

SRF LAURUS LABS FUSION MIRCO are

brokerages top calls





पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का वित्त वर्ष 23 की तीसरी

तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1127

करोड़ रुपये से घटकर 629 करोड़ रुपये रहा। जबकि बैंक की

शुद्ध ब्याज आय (NII) तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर

7,803.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,179 करोड़ रुपये रही ।

वहीं एसआरएफ (SRF) का तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड

मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गया

है। तीसरी तिमाही में SRF की कंसोलिडेटेड आय सालाना

आधार पर बढ़कर 3470 करोड़ रुपये हो गई है। ब्रोकरेज

हाउसेज ने रिजल्ट के बाद इन दोनों स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग्ग

दी है। इसके अलावा ब्रोकरेजेज ने LAURUS LABS और

FUSION MIRCO पर भी अपनी रणनीति जाहिर की है।

मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने

इसके शेयर का लक्ष्य 60 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका

कहना है कि इसके नतीजे उनके अनुमान के कमजोर रहे।

हालांकि कोर रेवन्यू ग्रोथ अनुमान से अधिक रही।

संबंधित खबरें

मॉर्गन स्टैनली ने एसआरएफ पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने

इसके शेयर का लक्ष्य 3,454 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

एसआरएफ का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का

पैकेजिंग व्यवसाय में तिमाही आधार पर सुधार देखने को मिला

है।


L&T का मुनाफा 24% बढ़ने के बावजूद आज 1% से

ज्यादा टूटा स्टॉक, ब्रोकरेज से जानें निवेश रणनीति

जेफरीज ने लॉरस लैब्स पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसके

शेयर का लक्ष्य 395 रुपये से घटाकर 325 रुपये तय किया है।

कंपनी के रेवेन्यू का आंकड़ा अनुमान से 4% कम रहा।

हालांकि इसके अन्य बिजनेस का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है।

इन्होंने FY23 के लिए मार्जिन गाइडेंस 30% से 28% किया

है। मैनेजमेंट की सेल्स गाइडेंस लक्ष्य पर कमजोर कमेंट्री आई

है। इन्होंने FY23-25 EPS अनुमान 6-16% घटाया है।

सीएलएसए ने फ्यूजन माइक्रो पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

उन्होंने शेयर का लक्ष्य 550 रुपये तय किया है। उनका कहना

है कि ग्रोथ के लिए कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी है। कंपनी की

बैलेंसशीट $100 करोड़ की है। FY22-25 के दौरान सालाना

25% AUM ग्रोथ संभव है।


गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...