Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन
आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में
होगी आसानी- Trade setup for today share
market-market outlook-market today-
intrady calls-trading strategy for jan 31
Trade setup:30 जनवरी को बाजार दिनभर के भारी
उठापटक के बाद बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।
टेक्नोलॉजी, चुनिंदा बैंक फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को
अच्छा सपोर्ट मिला। समग्ररूप से देखें तो कल के कारोबार में
बाजार यूनियन बजट और FOMC के फैसले के पहले सतर्क
नजर आया। Sensex 170 अंकों की बढ़क के साथ 59500
के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 45 अंक बढ़कर 17649 के
स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों पर
दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
में हल्की गिरावट रही।
निफ्टी ने कल अपर और लोअर शैडो के साथ डेली चार्ट पर
एक बुलिश कैंडल बनाया। ये बाजार में हाई वोलैटिलिटी का
संकेत है। निफ्टी कल 50 WEMA (17400) के साथ ही
200 DEMA (17550) को बचाए रहने में कामयाब रहा। ये
आगे चलकर निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट का काम कर सकते
हैं।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि
निफ्टी पिछले दो कारोबारी दिनों में 17550 के स्तर पर स्थित
200-day EMA (exponential moving average) को
बचाए रहने में कामयाब रहा है। हालांकि इसके पहले ये इस
लेवल के नीचे भी चला गया था। इस मूविंग एवरेज ने इससे
पहले भी निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस और सपोर्ट का काम
किया है। पिछले मामलों में यहां से निफ्टी में दोनों तरफ बड़ा
मूवमेंट देखने को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में
17800 के ऊपर की कोई गति अपसाइड में ट्रेंड रिवर्सल की
पुष्टि करेगा। 1 फरवरी को आने वाला बजट शॉर्ट टर्म में बाजार
की दिशा तय करेगा।
संबंधित खबरें
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर
आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस
बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट
(OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के
आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17472 और उसके बाद दूसरे बड़े
सपोर्ट 17400 और 17284 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर
की तरफ रुख करता है तो 17704 फिर 17776 और
17892 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39676 और उसके बाद
दूसरे बड़े सपोर्ट 39352 और 38829 पर स्थित हैं। अगर
इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40722 फिर 41045
और 41569 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़
सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 89.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम
कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में
अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18500 की स्ट्राइक पर
काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.09 लाख
कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल
अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
पुट
17000 की स्ट्राइक पर 47.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम
ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में
अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16500 की स्ट्राइक पर
पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.17 लाख
कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट
अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Shriram Transport Finance, Pl Industries,
Max Financial Services, Apollo Hospitals और
HCL Technologies के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी
परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में
रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
30 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों
ने 6792.80 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन
घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5512.63 करोड़ रुपए की
खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
31 जनवरी को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Ambuja
Cements F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में
शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया
जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट
वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
31 जनवरी को आने वाले नतीजे
आज 31 जनवरी को Coal India, Power Grid
Corporation of India, Sun Pharmaceutical
Industries, UPL, ACC, BASF India, Blue Star,
Edelweiss Financial Services, Great Eastern
Shipping, Godrej Consumer Products, Indian
Hotels, Indian Oil Corporation, Jindal Steel &
Power, KEC International, KPIT Technologies,
Max Financial Services, MOIL, RailTel
Corporation of India, Spandana Sphoorty
Financial, Star Health और TTK Prestige के दिसंबर
तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
66 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली
बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया
जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के
कारोबार में 66 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।
इनमें Coal India, NTPC, Adani Enterprises, PI
Industries और ICICI Bank के नाम शामिल हैं।
15 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली
गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया
जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के
कारोबार में जिन 15 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग
अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें RBL Bank, Nestle
India, Max Financial Services, NMDC 3 Adani
Ports के नाम शामिल हैं।
56 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली
गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया
जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के
कारोबार में जिन 56 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप
देखने को मिला उनमें State Bank of India, Power
Grid Corporation of India, Syngene
International, Exide Industries 3 IndusInd
Bank के नाम शामिल हैं।
56 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त
से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है।
ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार
में जिन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली
गौतम यादव Online Gautam LPM


No comments:
Post a Comment