Business Idea: बेहद कम पैसे में शुरू करें पौष्टिक
आटे का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई -
Business Idea nutritious flour boost
immunity BP Sugar get high income
Mysore Haryana Know how to start
Business Idea: अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश
में हैं। जिसकी मांग सबसे ज्यादा और बंपर कमाई हो, तो हम
आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे शुरू
करके आप तुरंत लखपति बन सकते हैं। इस प्रोडक्ट की शहर
से लेकर गांवों तक भारी डिमांड है। यह है पौष्टिक आटे
(Nutritious Flour) का बिजनेस मार्केट में ऑर्गेनिक
चीजों (Organic Foods) की डिमांड भी बहुत तेजी से बढ़
रही है। इसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता
है और हर महीने मोटी कमाई की जा सकती है। दरअसल,
बाजार में हेल्थ सप्लीमेंट के तौर पर खाद्य पदार्थों की इस समय
भारी डिमांड है।
पौष्टिक आटा इसी कैटेगरी का बिजनेस है। इसके फेल होने की
गुंजाइश बेहद कम है। इस आटे से इम्युनिटी बढ़ती है। इसके
साथ ही मोटापा और कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद मिलती
है। वहीं हार्ट, शुगर और BP के मरीजों के लिए यह आटा
रामबाण है।
कैसे बनता है यह आटा
संबंधित खबरें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामान्य आटे में ही इसमें कुछ
चीजें मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है। इसे तैयार करने के
लिए गेहूं को अंकुरित कराना पड़ता है। 12 घंटे तक पानी में
रखने के बाद गेहूं को निकाल कर 12 घंटे छाया में रखना होता
है। इसके बाद इसे सुखा कर पीसना होता है। 700 ग्राम आटे
में 50 ग्राम सहजन के पत्ते का पाउडर, 100 ग्राम जई का
अटा, 50 ग्राम भूनी हुई तीसी का पाउडर, 50 ग्राम मेथी पत्ते
का पाउडर या मेथी का पाउडर, 25 ग्राम अश्वगंधा और 25
ग्राम दालचीनी का पाउडर डालना होता है।
Business Idea: मुर्गी पालन से करें बंपर कमाई,
सब्सिडी का भी मिलेगा फायदा
कितनी होगी कमाई
यह आटा थोक भाव में 50 रुपये जबकि रिटेल में 60 रुपये के
भाव में बिकेगा। इसकी लागत 30-35 रुपये तक आएगी। पांच
रुपये मार्केटिंग पर खर्च होगा। इस तरह से दस रुपये प्रति
किलो की बचत होगी। एक लाख रुपये लगाकर इसे शुरू किया
जा सकता है और 40,000-50,000 रुपये तक हर महीने
कमाई हो जाएगी।
सर्टिफिकेशन में यहां से ले सहयोग
पौष्टिक आटा तैयार करने से पहले इसके फार्मूलेशन में सेंट्रल
फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीटीट्यूट-मैसूर और नेशनल
इंस्टीटीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंड इंटरप्रेन्योरशिप
मैनेजमेंट, कुंडली-हरियाणा से सहयोग लिया जा सकता है।
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village
Industries Commission) से रजिस्ट्रेशन और फूड सेफ्टी
एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Food Safety and
Standard Authority of India) से लाइसेंस हासिल
किया जा सकता है।
गौतम यादव Online Gautam LPM
No comments:
Post a Comment