Search

Thursday, 9 February 2023

Adani Group Stocks: MSCI के फैसले ने बिगाड़ामूड, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे शेयर, सिर्फ एक स्टॉकग्रीन जोन में - Adani Group stocks tumbleafter MSCI cuts free float bank of barodabiocon cg power

Adani Group Stocks: MSCI के फैसले ने बिगाड़ा
मूड, निवेशक धड़ाधड़ बेच रहे शेयर, सिर्फ एक स्टॉक
ग्रीन जोन में - Adani Group stocks tumble
after MSCI cuts free float bank of baroda
biocon cg power


Adani Group Stocks: इनवेस्टमेंट रिसर्च फर्म MSCI के
एक फैसले से आज अडानी ग्रुप के शेयरों की धड़ाधड़
बिकवाली हो रही है। एमएससीआई (मॉर्गन स्टैनली कैपिटल
इंटरनेशनल) ने एलान किया है कि वह अपने कैलकुलेशन में
की कंपनियों के शेयरों की संख्या में कटौती करेगी जिनकी
स्वतंत्र रूप से ट्रेडिंग होती है। इसके चलते एनालिस्ट्स अनुमान
लगा रहे हैं कि अडानी ग्रुप के कंपनियों के वेटेज में कटौती
होगी। एमएससीआई के इस एलान के चलते अडानी
एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 8%, अडानी टोटल
गैस (Adani Total Gas) 6.4%, अडानी
ट्रांसमिशन (Adani Transmission ) 5%, अडानी पॉवर
(Adani Power) 5% और अडानी विल्मर (Adani
Wilmar) 3 फीसदी गिर गए।


इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green
Energy) 3%, एसीसी (ACC) 2%, एनडीटीवी (NDTV)
2.6% और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) 0.3
फीसदी गिर गए। हालांकि अडानी ग्रुप के सिर्फ एक स्टॉक
अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 0.5 फीसदी की तेजी है।



MSCI के रिव्यू करने के फैसले का Adani Group के
शेयरों पर क्या असर पड़ेगा?



Adani Group को लेकर MSCI ने क्या एलान किया



संबंधित खबरें



एमएससीआई ने अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन,
अडानी टोटल गैस और एसीसी के फ्री फ्लोट में बदलाव की
योजना के बारे में खुलासा किया। ये बदलाव 28 फरवरी से
प्रभावी होंगे। Nuvama Wealth Management के
मुताबिक MSCI Global Standard Index में अडानी
एंटरप्राइजेज का वेटेज 30 बेसिस पॉइंट्स (0.30 फीसदी)
गिरकर 0.5 फीसदी रह गया। इसके अलावा बाकी स्टॉक्स के
भी वेटेज में कमी आएगी। इसके चलते वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी
का मानना है कि इन शेयरों से 50 करोड़ डॉलर की कुल
निकासी हो सकती है।



BoB और CG Power & Industrial Solutions फायदे
में



एमएससीआई ने अडानी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स के फ्री फ्लोट
शेयरों में कटौती का एलान किया है। वहीं दूसरी तरफ इसने
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) और CG Power &
Industrial Solutions को एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में
जोड़ने का एलान किया है। वहीं बॉयोकॉन को इस इंडेक्स से
बाहर निकाल दिया गया है। इसके चलते नुवामा अल्टरनेटिव
एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च का अनुमान है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में
16.1 करोड़ डॉलर और सीजी पॉवर में 14.5 करोड़ डॉलर का
निवेश आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ बॉयोकॉन से 6.8 करोड़
डॉलर की निकाली हो सकती है।



गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...