Likhitha Infra के शेयरों में 5% से ज्यादा की रैली, 6
महीने में 62% रिटर्न दे चुका है स्टॉक, क्या है वजह?.
Likhitha Infra share price surge 5 percent
on Rs 129 crore order win from GAIL
Likhitha Infrastructure के शेयरों में आज 5 फीसदी से
ज्यादा की दमदार रैली देखने को मिली है और यह स्टॉक 231
रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इस शेयर ने आज 234
रुपये के इंट्रा डे हाई को छू लिया था। दरअसल, कंपनी ने आज
शुक्रवार को बताया कि उसे ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी
गेल इंडिया (GAIL India) से 129.63 करोड़ रुपये का ऑर्डर
मिला है। इस घोषणा के बाद ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने
को मिली है। कंपनी को नागपुर में एसोसिएटेड फैसिलिटी के
साथ-साथ क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन बिछाने का ऑर्डर प्राप्त हुआ
है।
ऑर्डर से जुड़ी डिटेल
6 महीने में 62% रिटर्न दे चुका है शेयर
बता दें कि यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों
को जमकर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इस शेयर में 62
फीसदी की तेजी आई है। Likhitha Infrastructure
पाइपलाइन बिछाने के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी बड़े
पैमाने पर तेल और गैस पाइपलाइन बनाने, टेस्टिंग करने और
कमीशनिंग का काम करती है। इसके अलावा, कंपनी सिटी गैस
डिस्ट्रिब्यूशन प्रोजेक्ट्स, और ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विसेज
प्रदान करती है।
गौतम यादव Online Gautam LPM
No comments:
Post a Comment