Search

Tuesday, 7 February 2023

Vodafone Idea में अब भारत सरकार की होगी33.44% हिस्सेदारी, कंपनी के बोर्ड ने कर्ज को शेयर मेंबदलने की दी मंजूरी - Vodafone Idea boardapproves debt conversion to 3344percent equity governments

Vodafone Idea में अब भारत सरकार की होगी
33.44% हिस्सेदारी, कंपनी के बोर्ड ने कर्ज को शेयर में
बदलने की दी मंजूरी - Vodafone Idea board
approves debt conversion to 3344
percent equity governments


भारी कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया
(Vodafone Idea Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने
करीब 16,133 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले सरकार को इतने
ही मूल्य के शेयर आवंटित करने के फैसले को मंजूरी दे दी है।
कंपनी ने मंगलवार 7 फरवरी को शेयर बाजारों को भेजी सूचना
में यह जानकारी दी। इस आवंटन के बाद वोडाफोन आइडिया
में भारत सरकार की 33.44 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने एक बयान में बताया कि
ने
यह हिस्सेदारी बकाया ब्याज के बदले में दी जा रही है। यह
ब्याज एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और स्पेक्ट्रम नीलामी का
भुगतान टाले जाने पर लगाया गया है।



वोडाफोन आइडिया ने बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर
ने मंगलवार को हुई बैठक में 10 रुपये फेस वैल्यू के
16,133,198,899 इक्विटी शेयरों को 10 रुपये प्रति शेयर के
भाव पर भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड
पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) को आवंटित करने को
मंजूरी दी है। इन शेयरों की वैल्यू 16,133,184,8990 रुपये
हैं।"


बता दें कि भारत सरकार ने पिछले हफ्ते वोडाफोन आइडिया
की ओर से 16, 133 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज को शेयर में
बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।



संबंधित खबरें



आदित्य बिड़ला ग्रुप की तरफ से कंपनी को चलाने और जरूरी
निवेश लाने की पूरी प्रतिबद्धता जताने के बाद यह अनुमति दी
गई है। कंपनी ने कहा, "शेयर ट्रांसफर होने के बाद कंपनी में
भारत सरकार की हिस्सेदारी 33.44 प्रतिशत हो जाएगी।”



यह भी पढ़ें- Paytm Shares: पेटीएम का दिसंबर तिमाही
में घाटा हुआ कम, क्या शेयरों में यहां से वापस लौटेगी
चमक ?



वोडोफोन के बोर्ड में सरकार नहीं लेगी



वोडोफोन आइडिया की 33.44 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने के
बाद भारत सरकार कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक बन
जाएगी, लेकिन वह इसकी बोर्ड में कोई सीट नहीं लेगी।
DIPAM सेक्रेटरी तुहिन कांता पांडे ने एक बयान में बताया था,
"हमारे पास कोई बोर्ड सीट नहीं होगी। हमारी होल्डिंग को
पब्लिक शेयरहोल्डिंग के रूप में क्लासिफाइड किया जाएगा।"



वोडाफोन आइडिया पर कुल 2.2 लाख करोड़ का कर्ज



सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, वोडाफोन
आइडिया पर कुल करीब 2.2 लाख करोड़ का कर्ज है। इसमें
से 1.36 लाख करोड़ रुपये स्पेक्ट्रम नीलामी का (हाल ही में हुई
स्पेक्ट्रम नीलामी में हासिल किए 17,260 करोड़ के बैंडविथ
का पेमेंट सहित) टाला गया पेमेंट है। इसके अलावा कंपनी पर
AGR बकाये के रूप में सरकार का 68,590 करोड़ रुपये
बकाया है। वहीं बैंकों और विभिन्न वित्तीय संस्थानों का कंपनी
पर 15,080 करोड़ रुपये बकाया है।



वोडाफोन आइडिया के शेयर आज 3.64% गिरे



इस बीच वोडाफोन आइडिया के शेयर आज एनएसई पर
3.64% गिरकर 7.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक
महीने में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 6.71% फीसदी बढ़ा
है। हालांकि पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 26.73 फीसदी
की गिरावट आई है।



गौतम यादव  Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...