Search

Thursday, 9 February 2023

Home Loan: इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, जानेंअब कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI home loanrate PNB punjab national bank BoB bankof baroda raise lending rates by up to 25bps

Home Loan: इन 2 बैंकों ने महंगा किया लोन, जानें
अब कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI home loan
rate PNB punjab national bank BoB bank
of baroda raise lending rates by up to 25
bps


Home Loan: पब्लिक सेक्टर बैंक के बड़े बैंकों की गिनती में
आने वाले बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ
बड़ौदा (BOB) ने अपने कर्ज को महंगा कर दिया है। RBI के
रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी
के बाद इन दोनों बैकों ने भी अपने लोन की दरों को बढ़ा दिया
है। पीएनबी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि उसने रेपो
लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 25 आधार अंकों यानी 0.25
फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब उनकी नई दरें 8.75
प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो गई हैं। ये नई दरें कल गुरुवार
से लागू हो चुकी है। बैंक के ऐसा करने से सभी तरह के लोन
महंगे हो जाएंगे।



RBI ने बढ़ाई रेपो रेट की दरें



रिजर्व बैंक ने बुधवार को मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए रेपो रेट
को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। यह छठी
बार था जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को बढ़ाया
है। RBI पिछले साल मई से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है ।
इस बार की बढ़ोतरी मिलाकर आरबीआई रेपो रेट में कुल 250
आधार अंक यानी 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है।


बैंक ऑफ बड़ौदा ने महंगा किया लोन



बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी टेन्योर के लिए फंड आधारित उधार
दर (MCLR) की सीमांत लागत में 5 आधार अंकों यानी 0.05
फीसदी की बढ़ोतरी की है। बीओबी ने एक नियामक फाइलिंग
में कहा कि नई दरें 12 फरवरी से लागू होंगी। नए रिवीजन के
बाद ओवरनाइट दर 7.85 प्रतिशत से बढ़कर 7.90 प्रतिशत हो
गया है। एक महीने के लिए MCLR को 8.15 फीसदी से
बढ़ाकर 8.20 फीसदी कर दिया गया है। तीन महीने के लोन
पर एमसीएलआर 8.25 प्रतिशत से बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो
गया है, जबकि एक साल पर 8.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.55
प्रतिशत कर दिया गया है।



गौतम यादव Online Gautam LPM

No comments:

Post a Comment

शेयर बाजार किया है और इससे पैसे कैसे कमाए जाते है। शेयर बाजार का किया काम है । पुरी जानकारी है ।

शेयर बाजार, जो भी कंपनी लिस्टेड होते हैं उनके शेयरों की ट्रेडिंग होती है, जैसे हम स्टॉक मार्केट में शेयर बाजार कहते हैं। ये एक ऐसा मार्केट ह...